मुजफ्फर नगर, जून 29 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास मिशन के द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज के 66 ये परिनिर्वाण दिवस उत्साह से मनाया। इस अवसर पर 13वें विशाल सत्संग, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन हुआ। रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में अनेक धार्मिक व सामाजिक झांकियों का प्रदर्शन हुआ। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा की सुरक्षा को भारी पुलिस बल तैनात किया गया व प्रशासनिक अधिकारी व हजारों वॉलिंटियर्स व्यवस्था में जुटे रहे।

शोभायात्रा का शुभारंभशुकतीर्थ में मोरना मार्ग स्थित सिद्ध पीठ हरिदास महाराज की समाधि से शोभायात्रा का शुभारंभ आश्रम के महंत महात्मा गोरधन दास महाराज, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल व मुख्य सेवक संदी...