सतगावां से पटना भेजी जा रही शराब की खेप चेकपोस्ट पर जब्त
कोडरमा, सितम्बर 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सतगावां से बोलेरो में गुप्त तहखाने बनाकर शराब की खेप बिहार के पटना भेजे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चेकपोस्ट पर जांच के दौरान बोलेरो को जब्त कर लिया। वाहन से शराब बरामद होने के बाद चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सतगावां में बबलू नामक एक तस्कर ने चालक को शराब की खेप सौंपी थी। उसे शराब लेकर बिहार के पटना पहुंचने की जिम्मेवारी दी गई थी। चालक बोलेरो लेकर पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन की जांच की। जांच के दौरान बोलेरो में शराब छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ।बताया जाता है कि तस्करों ने पुलिस की नजर से बचाने के लिए बोलेरो में कई जगहों पर गुप्त तहखाने बना रखे थे। इन्हीं तहखानों में शराब की बोतलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.