कोडरमा, मार्च 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों में हुई मारपीट की घटनाओं में दर्जन भर लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर किया गया है। मरचोई पंचायत के बिझवरिया गांव में अगजा (होलिका दहन के अवशेष) की धूल उड़ाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में शर्मिला देवी (55 वर्ष), चंदन कुमार (19 वर्ष), राजन रजवार (20 वर्ष), सकलदेव राजवंशी और फंटू राजवंशी घायल हो गए।वहीं मीरगंज पंचायत के झरगांव में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो गुटों के बीच जमकर लाठियां चलीं। प्रथम पक्ष से मोहन प्रसाद यादव (30 वर्ष), मुकेश यादव (27 वर्ष), संजीत यादव (32 वर्ष) और राजेंद्र प्रसाद यादव (60 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.