कोडरमा, अप्रैल 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। एक दिन पहले हाथियों के झुंड ने इलाके में भीषण तबाही मचाते हुए कई घरों को ध्वस्त कर दिया है, फसलों को बर्बाद कर दिया है और एक मवेशी की जान भी ले ली है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। अब तक लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाथियों ने मीरगंज, भदाली, मिश्रीचक, शिवपुर, सिहास, गोनरडीह, रसैला और कोड़वाडीह समेत कई गांवों को निशाना बनाया। मिश्रीचक गांव में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह से तोड़ दिया गया, जिससे वे बेघर हो गए। वहीं दो माह पूर्व भी हाथियों ने खलिहान में रखे धान को नुकसान पहुंचाया था।शिवपुर और सिहास में हाथियों ने खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और...