कोडरमा, अप्रैल 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत गजहड़ गांव में गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हाथियों का आतंक जारी है, जिससे दर्जनों किसानों को अनाज और फसलों का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि अब तक प्रभावित परिवारों को सरकारी राहत नहीं मिल पाई है।ताजा घटना में गजहड़ गांव निवासी वीरेंद्र राय (60 वर्ष) के घर पर हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों ने घर की दीवारों को तोड़ दिया और अंदर रखे गेहूं, चावल, दाल व आलू को खा कर नष्ट कर दिया। वीरेंद्र राय ने बताया कि किसी तरह परिवार के लोग भागकर अपनी जान बचा सके। हाथियों ने घर के बाहर लगा चापानल भी तोड़ दिया, जिससे पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं गांव की मालती ...