कोडरमा, फरवरी 26 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पोखरडीहा स्थित चीनी मिट्टी कारखाना के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों को हाइवा चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। घायलों की पहचान मुकेश कुमार (38 वर्ष) और नवीन कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रटनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। पीछे से हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी। इसी दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रही बिहार के नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहु...