कोडरमा, मार्च 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाया गया। शिवपुर, माधोपुर, मीरगंज, बासोडीह, डेबोडीह, अंगार और मोदीडीह सहित अन्य गांवों में ईद की रौनक देखते ही बन रही थी।सुबह विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद घरों में परिजनों और मेहमानों के साथ लजीज व्यंजनों, खासकर सेवई का आनंद लिया गया। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों ने दौरा कर सुरक्षा...