कोडरमा, मार्च 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सप्लाई पानी में दुर्गंध आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचने वाला पानी पीने योग्य नहीं रह गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, प्रखंड के मोदीडीह, बासोडीह, समलडीह सहित कई गांवों में यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण संजय यादव, नीतीश चौधरी, पंकज कुमार, मो. नईम, मो. मुस्लिम आदि ने बताया कि सप्लाई पानी से तेज दुर्गंध आ रही है, जिससे इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर पाइपलाइन नालियों के आसपास से होकर गुजर रही है और पाइप में लीकेज होने के कारण गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है। कुछ ल...