कोडरमा, मार्च 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खूंटा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के पति मथुरा प्रसाद यादव के निधन पर संवेदनाओं का तांता लगा है। निधन की सूचना मिलते ही कोडरमा विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष यादव पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजद नेता सुभाष यादव ने क्षेत्र में हुई अन्य दुखद घटनाओं पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। वे गाजेडीह निवासी उमेश यादव के आवास पहुंचे, जिनकी माता का सोमवार को निधन हो गया था। शनिवार को ईटांय पंचायत के बिशनीडीह निवासी 35 वर्षीय संटू राम की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर भी उन्होंने गहरी संवेदना जताई।इधर, मथुरा प्रसाद यादव के निधन पर प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है। मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, सदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.