कोडरमा, दिसम्बर 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड में गुरुवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा बना रहा, वहीं शाम लगभग 4 बजे से दोबारा घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़क पर चल रहे वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं, लेकिन हेडलाइट जलाने के बावजूद सड़क पूरी तरह साफ नजर नहीं आ रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। तेजी से गिरते तापमान और बढ़ती ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए बुजुर्ग लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाने में भारी कठिना...