कोडरमा, अप्रैल 12 -- सतगावां, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कलीडीह-तमोरिया पुल के पास रविवार की शाम चारपहिया वाहन दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायल बिहार के नवादा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वाहन गावां से नवादा (बिहार) की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वह सामने खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वाहन में सवार लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी और एयरबैग भी खुल गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज स्थानीय क्लीनिक में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...