कोडरमा, मार्च 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बब्लू सिंह और बजरंग दल अध्यक्ष बंटी राउत के संयुक्त नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ बरियारडीह स्थित हटिया मैदान से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए समलडीह, बासोडीह, रामडीह तक पहुंची और फिर पचमौह होते हुए कलीडीह हलकुशा स्थित चैती दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा में केसरिया वस्त्र धारण किए श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। 'जय श्रीराम' के गगनभेदी नारों और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य नीतू कुमारी, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बासोडीह मुखिया अ...