कोडरमा, अप्रैल 3 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम सेलरी में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 70 वर्षीय रामप्रसाद यादव और उनके 50 वर्षीय पुत्र प्रमोद प्रसाद यादव, दोनों निवासी सेलरी, के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल प्रमोद यादव ने बताया कि विवाद की शुरुआत सड़क पर रखी गिट्टी हटाने को लेकर हुई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान पिता-पुत्र दोनों को बुरी तरह पीट दिया गया।घटना के बाद दोनों घायल अवस्था में सतगावां थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामप्रसाद यादव की स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.