कोडरमा, मार्च 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत अंतर्गत कलीडीह हलकुशा में नवनिर्मित चैती दुर्गा मंदिर के भव्य निर्माण के उपरांत आयोजित श्री श्री 1008 नवदिवसीय सत चंडी सह मां जगत जननी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद वृंदावन से पधारी कथा वाचिका सुश्री कनक पाण्डेय (श्रीधाम वृंदावन) ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से मंत्रमुग्ध किया। वहीं नौ दिवसीय रामलीला का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का सुंदर मंचन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया गया। यज्ञ के आचार्य लखन पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति कर आरती के साथ पूजा संपन्न कराई।पूजा के उपरांत आयोजित भंडारे में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने म...