कोडरमा, मई 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत अंतर्गत भुताही गांव भूमि विवाद की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम की पूछताछ के दौरान एक 55 वर्षीय महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान भुताही निवासी ब्रह्मदेव राजवंशी की पत्नी सरसतिया देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर सतगावां थाना की पुलिस की एक टीम भूमि विवाद से जुड़े एक मामले की जांच के लिए भुताही गांव पहुंची थी। पुलिस जब मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान सरसतिया देवी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद महिला की मौत हो गई।

परिजनों के आरोप परिजनों का आरोप है कि महिला के बेहोश होने...