कोडरमा, मई 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से शनिवार को सतगावां पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कार्यकारी थाना प्रभारी सरवन राम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत नासरगंज मोड़ से हुई, जो थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील और प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा। मार्च गांगडीह, चांदडीह, रामडीह, समलडीह, बासोडीह बाजार, कलीडीह होते हुए खूंटा तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने सड़क पर उतरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अपराधी और असामाजिक तत्व किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। यह भी पढ़ें- सतगावां पुलिस की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्चपु...