कोडरमा, अप्रैल 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम हलकुसा में खाकर महिला ने जान दे दी। पुलिस की ओर से बताया 40 वर्षीय महिला की पहचान अनीता देवी, पति वीरेंद्र प्रसाद यादव, निवासी हलकुसा के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे कोडरमा रेफर किया गया। कोडरमा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक मतभेद बताया जा रहा है, विषपान के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...