कोडरमा, मार्च 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पावन पर्व होली शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। होली को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने लगातार गश्त की। थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। बासोडीह बाजार, बरियारडीह, समलडीह, कलीडीह और खूंटा बस स्टैंड जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती दल सक्रिय रहे। इस वर्ष भी बासोडीह गोहाल के समीप से निकाली गई बुढ़वा होली (झूमटा) आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। दशकों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...