कोडरमा, जनवरी 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम मरचोई में पागल कुत्ते के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। पागल कुत्ते ने एक ही गांव के सात लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, लेकिन वहां एनटी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं रहने के कारण सभी को वापस लौटना पड़ा और निजी क्लीनिक में इलाज कराना पड़ा। घायलों में शिवनंदन साव (60 वर्ष), दीपक कुमार (36 वर्ष), ऋषि कुमार (5 वर्ष), रंजू देवी (45 वर्ष), रविंद्र रजक (50 वर्ष), सुनैना देवी (50 वर्ष) एवं गोरे कुमार (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल ग्राम मरचोई के निवासी बताए गए हैं। कुत्ते के अचानक हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने बताया ...