सतगावां में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सीमेंट एवं छड़ दुकान में छापेमारी
कोडरमा, जून 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के देवघर-नवादा मार्ग पर स्थित पोखरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम वाणिज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री गणपति इंटरप्राइजेज नामक सीमेंट एवं छड़ दुकान पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान के प्रोपराइटर अजय कुमार गुप्ता लंबे समय से बिहार सीमा के निकट अपने प्रतिष्ठान का संचालन कर रहे हैं। आरोप है कि सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी की जा रही थी। इस संबंध में कई थोक विकेताओं द्वारा विभाग को शिकायतें मिली थीं कि प्रतिष्ठान में बिना उचित कागजात और कर भुगतान के माल की बिक्री की जा रही है।
जीएसटी विभाग की कार्रवाई शिकायतों के आधार पर जीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.