कोडरमा, मार्च 15 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह वाणिज्य कर विभाग की टीम ने अवैध कोयला ले जा रहे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान जीएसटी की टीम ने एक ट्रक को जब्त कर खनन विभाग को सुपुर्द कर दिया, जबकि कई अन्य ट्रक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए ट्रक के कागजात की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 बजे वाणिज्य कर विभाग, कोडरमा की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गिरिडीह की ओर से आ रहे कोयला लदे ट्रकों की जांच असनाकोनी के समीप शुरू की। जांच शुरू होते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक अपने ट्रक लेकर वहां से भाग निकले।बताया जाता है कि उस समय सतगावां क्षेत्र में सड़क किनारे दर्जनों कोयला लदे ट्रक खड़े थे। मौके पर मौजूद कुछ ट्रक चालकों ने मीडिया को बताया कि जीएसटी टीम द्वारा उनसे कहा...