कोडरमा, मार्च 29 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के ग्राम झाँझीडीह में चापाकल की मरम्मत के दौरान एक मिस्त्री घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मी राहुल कुमार चापाकल की मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भारी लोहे का पाइप उनके पैर पर गिर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। घायल राहुल कुमार ने बताया कि काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से पाइप फिसलकर उनके पैर पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य राजगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...