कोडरमा, फरवरी 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम रजघटी के शेखवा टोला में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव स्थित एक कुएं से 28 वर्षीय विवाहिता नूरजहां खातून का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सतगावां थाना के एसआई कार्तिक सिंह मुंडा एवं एसआई बलराम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां कुरैशा खातून ने अपनी पुत्री की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नूरजहां की शादी आठ वर्ष पूर्व रजघटी निवासी मोहम्मद मुर्तजा अंसारी के साथ हुई थी। नूरजहां मुर्तजा की दूसरी पत्नी थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा अक्सर नूरजहां के ...