कोडरमा, अप्रैल 20 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के माधोपुर जाने वाली सड़क पर शनिवार की देर रात एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान चुन्नाडीह निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू कुमार ऑटो रिक्शा से अपने घर से खुट्टा स्थित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बासोडीह गोहाल के समीप ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर लगभग दस फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा। हालांकि इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। घायल सोनू कुमार को स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया गया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ऑटो रिक्शा को सीधा किया गया। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत, दर्ज...