कोडरमा, जून 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- गुमला में बदहाल हुई 108 एम्बुलेंस सेवा,16 में से केवल 9 वाहन ही दे रहे हैं सेवा सतगावां प्रखंड की लगभग डेढ़ लाख आबादी वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मात्र एक एंबुलेंस के भरोसे है। गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्रों तक पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी भी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में सरकार द्वारा गंभीर रोगियों की सुविधा के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही एंबुलेंस संचालित है। वहीं 108 एंबुलेंस सेवा भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीजों का कहना है कि 108 सेवा ...