कोडरमा, फरवरी 26 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बासोडीह में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान एक क्लीनिक संचालक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान 32 वर्षीय डॉ. मनीष कुमार राय उर्फ रविंद्र कुमार यादव, निवासी ग्राम कटैया के रूप में हुई है। वे बासोडीह बाजार स्थित स्वर्गीय सुरेश प्रसाद यादव के मकान में किराए पर रहकर अपना क्लीनिक संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि उसी मकान में दीपक कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति भी किराए पर रहता है। बुधवार को किसी बात को लेकर डॉ. मनीष और दीपक के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दीपक कुमार ने आवेश में आकर डॉ. मनीष के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.