कोडरमा, जून 23 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर सतगावां पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोठियार जंगल में संचालित महुआ शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब बनाने के लिए रखा गया करीब पांच क्विंटल फुलाया हुआ जावा महुआ भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोठियार जंगल के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शराब की कई भट्टियों को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों की गतिविधियों पर...