कोडरमा, अप्रैल 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के नासरगंज मोड़ के समीप गुरुवार देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभियान चलाकर ओवरलोड कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त किया। जांच के दौरान पाया गया कि सभी ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक कोयला लेकर जा रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में सख्ती बढ़ने के बाद भी कोयला लदे वाहन इस मार्ग से गुजर रहे थे, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध ओवरलोड परिवहन के खिलाफ विभाग सख्त है और चेक पोस्ट पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के सहयोग से जब्त किए गए तीनों ट्रकों पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा होने तक वाहनों को जांच चौकी पर ही रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और सरकारी राजस्...