कोडरमा, जून 30 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। गया-देवघर मुख्य मार्ग पर सतगावां थाना क्षेत्र के खैरा के समीप मंगलवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान बिहार के नवादा जिले के ओढ़नपुर निवासी चंदन कुमार (32) और बक्सोती निवासी मोहित कुमार (26) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बासोडीह की ओर से गोविंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान खैरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों शराब के नशे में थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और राहग...