कोडरमा, फरवरी 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड क्षेत्र में रोजगार के अभाव के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार गांव छोड़कर शहरों और ईंट भट्ठों की ओर पलायन कर रहे हैं। गांवों में काम की कमी के कारण लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर मजदूरी करने जा रहे हैं। परिणामस्वरूप कई गांव लगभग खाली हो चुके हैं और वहां सिर्फ बुजुर्ग तथा असहाय लोग ही बचे हैं। गांव की सूनी गलियां, बंद पड़े घर और रोते-बिलखते बुजुर्ग इस पलायन की कहानी बयां कर रहे हैं। जिन घरों में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां सन्नाटा पसरा है। बुजुर्ग अपने बेटा-बेटियों और पोते-पोतियों की याद में आंसू बहा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार बेहतर मजदूरी का लालच देकर परिवारों को ईंट भट्ठों पर ले जाते हैं। प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने स...