कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के माधोपुर निवासी रंजीत कुमार के बैंक खाते से 3 लाख 91 हजार 149 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार का खाता झुमरी तिलैया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके खाते से 22 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 3,91,149 रुपये की निकासी कर ली गई।आवेदन के अनुसार 22 फरवरी को 99,301 रुपये, 24 फरवरी को 99,999 रुपये, 25 फरवरी को 95,846 रुपये, 26 फरवरी को 76,001 रुपये तथा 27 फरवरी को 20,000 रुपये की निकासी हुई है। इसके अलावा 23 फरवरी को भी खाते से राशि कटने की बात कही गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.