कोडरमा, मार्च 20 -- सतगावां। थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम बारिश के बीच आगामी रामनवमी, ईद-उल-फितर, सरहुल एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने की, जबकि संचालन महेंद्र यादव ने किया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बडाईक, थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा, उप प्रमुख मनोज कुमार निराला, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह एवं एएसआई श्रवण राम सहित कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की। अधिकारियों ने सभी से भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।प्रशासन ने लोगों से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.