कोडरमा, अगस्त 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर देश विरोधी विचारों से भड़काने और जिहादी समर्थक सामग्री साझा करने के आरोप में दर्ज केस की जांच तेज हो गई है। बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर विकास पासवान ने थाना प्रभारी बबलू सिंह दल-बल के साथ सतगावां प्रखंड के माधोपुर गांव पहुंचकर आरोपियों के घरों का सत्यापन किया तथा परिजनों एवं स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, मामले में रविवार देर रात पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें मोहम्मद अरशद, मोहम्मद शहादत हुसैन, मोहम्मद जहांगीर अंसारी, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद समसेर साहिल अंसारी शामिल थे। इसके बाद सोमवार शाम शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को भी हिरासत में लिया गया था।

न्यायिक हिरासत बाद में पुलिस ने मोहम्मद अरशद महफूज तथा शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को न्यायिक...