कोडरमा, मई 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी सोमवार को नादकरी गांव पहुंच गया और जमकर उत्पात मचाया। आबादी क्षेत्र में हाथी के पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, वहीं कुछ ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया। हाथी ने गांव के यासीन अंसारी, इबरार अंसारी, हासिम अंसारी समेत अन्य किसानों के खेतों में लगी जेठुआ फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लूप तथा पटाखे जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।जानकारी के अनुसार हाथियों के झुंड से बिछड़ा यह हाथी पिछले कई दिनों से प्रतिदिन रात के समय बेरहवा जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर उत्पात मचा रहा है। यह भी पढ़ें- घर छोड़ कर भाग रहे लोग, बिहार में यहां हाथियों का झुंड बरपा रहा कहर...