कोडरमा, मई 4 -- सतगावां निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत बाद निवासी सोनाली कुमारी ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मैट्रिक की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाली सोनाली को सोमवार को प्रखंड शिक्षा संसाधन केंद्र में आयोजित एक सादे समारोह में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, बासोडीह की छात्रा सोनाली कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने सतगावां प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोनाली की इस उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने उन्हें शील्ड प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान समारोह के दौरान बीआरपी मो.शहजाद आलम,सीआर...