सतगांवा में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित
कोडरमा, मई 27 -- सतगांवा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं युवाओं को बेहतर करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सतगांवा प्रखंड सभागार में करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर सह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) द्वारा किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके खिलाफ जागरूक रहने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संभावित बाल विवाह की सूचना प्रशासन, पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल दें, ताकि समय रहते कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.