पूर्णिया, मार्च 30 -- हरदा, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के सतकोदरिया स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में पांच कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। संकीर्तन के दौरान मंडलियों ने रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण-राधा, भगवान श्रीराम-सीता तथा शिव-पार्वती की लीलाओं और भजनों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिछले दो दिनों से सतकोदरिया सहित आसपास के गांव पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबे हुए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद व...