एटा, अगस्त 30 -- एटा, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में रविवार को सण्डे ऑन साईकिल कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना कर किया। कार्यक्रम में 70 युवाओं ने साइकिल चलाकर अपना दम और जोश दिखाया। जिला क्रीडा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत और एक घंटे खेल मैदान में थीम पर 29 से 30 को प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया है। रविवार को स्टेडियम से सण्डे ऑन साइकिल कार्यक्रम में 70 युवा, किशोर ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का हुआ आयोजन किशोर एवं युवाओं ने स्टेडियम से मानपुर स्थित वाईपास तक साइकिल चलाकर वाप...