हरदोई, अप्रैल 16 -- सण्डीला। जिलाधिकारी कार्यालय हरदोई में जिलाधिकारी अनुनय झा मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा ने खंड शिक्षा अधिकारी संडीला डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जनपद हरदोई की संडीला तहसील अंतर्गत सहायक रजिस्ट्रीकरण चुनाव अधिकारी डॉ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत समस्त पोलिंग बूथ की सूची का शत प्रतिशत कार्य मेहनत से किया। इस उपलब्धि से संडीला ब्लाक के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षामित्र अनुदेशक रसोईया तथा अन्य कार्मिक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...