छपरा, फरवरी 24 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव की दो नाबालिग छात्राएं सोमवार को सढ़वारा बाजार से गायब हो गईं । घटना से संबंधित हंकारपुर गांव के शत्रुघ्न राय की पत्नी सुनीता देवी ने इसुआपुर थाने में आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि उनकी 12 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी सोमवार की संध्या कोचिंग से पढ़कर घर आई तथा किताब कॉपी का बस्ता रखकर बिना कुछ बताए घर से निकली। रास्ते में गांव के ही प्रमोद राय की 7 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी को लेकर सढ़वारा बाजार तक गई। उसके बाद घर वापस नहीं आई। खोजबीन करने के दौरान सढ़वारा बाजार के एक आभूषण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आभूषण दुकान में दोनों बच्चियों के आने-जाने का दृश्य देखा गया। वहीं दुकानदार से पूछने पर उसने बताया कि दोनों बच्चियों में खुशी कुमारी स्वर्णाभूषण...