कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ। कस्बा सिकंदरपुर निवासी अनुप्रिया सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 जनवरी को उसके पिता नरेश सिंह शाम करीब 7 बजे दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। पानी की टंकी के पास पैदल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उनके टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। उनका कई दिनों तक पनेसिया अस्पताल कानपुर में इलाज चला। 25 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...