कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास जीटी रोड हाईवे पर निगम मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक ने युवती के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल युवती की बहन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। फिलहाल अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। ग्राम नगला लीटा निवासी दामिनी पुत्री ध्रुव सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे उसकी बहन मानसी नवीन मंडी जीटी रोड किनारे स्पेलर की दुकान से तेल लेकर अपने घर जा रही थी। तभी बेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बहन के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में उसकी बुआ आरती उसे ई-रिक्शा से सौ शैय्या अस्पताल ले गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने ...