कन्नौज, दिसम्बर 16 -- विशुनगढ़। सौरिख जाते समय मंगलवार शाम को बाइक सवार स्वदेश कुमार व उनकी पत्नी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर अचानक उनकी बाइक के सामने बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति को प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...