गाज़ियाबाद, जून 27 -- -विरोध पर कंपनी के सीएमडी को दी धमकी, शिकायत पर मुकदमा दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर क्षेत्र में एक कंपनी का ठेका दूसरी कंपनी को देने और फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए धमकी भी दी है। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।कविनगर क्षेत्र के आरडीसी स्थित आरजी बिल्ड वेल इंजीनियरर्स के सीएमडी अजय चौहान का कहना है कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में हाईवे निर्माण का कार्य करती है। अजय चौहान के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में संदीप मोहन शर्मा मूल निवासी हिम्मतनगर सहारनपुर हाल निवासी वीवीआईपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन को कंपनी में डायरेक्टर नियुक्त किया था। आरोप है कि संदीप शर्मा ने उनकी जानकारी के...