लखनऊ, मार्च 17 -- सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में सड़ा हुआ खाना परोसने की शिकायत करना युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर रेस्टोरेंट मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार देर रात संचालक समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रयागराज के जर्ज टाउन निवासी यश अग्रहरी ने बताया कि वह रविवार रात करीब 12:30 बजे अपने मित्र हर्ष त्रिपाठी, नितीश तिवारी एडवोकेट, शुभम कुशवाहा एडवोकेट और यश त्रिपाठी संग अर्जुनगंज स्थित 'ब्रज की रसोई' रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। भोजन में परोसी गई दाल और पनीर की सब्जी से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट स्टाफ ने उल्टा उन्हें धमकाते हुए कहा कि जो मिला है चुपचाप खा लो और हंगामा मत करो। विरोध करने पर होटल मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.