नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- दिल्ली में चार लड़कों ने 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। यह मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता की लाश बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर के एक खेत में फेंक दी थी। जांच करने वाले अधिकारियों ने एचटी को बताया कि अपराध शुक्रवार को हुआ होगा, लेकिन इसका पता रविवार को चला। स्थानीय लोगों ने लड़की की बुरी तरह सड़-गल चुकी लाश को कुत्तों और दूसरे जानवरों को नोचते देखा। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी हिरासत में हैं। इनमें एक 19 साल का युवक और तीन नाबालिग हैं। इन्हें रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया। जांच करने वालों के मुताबिक, आरोपियों में से एक 17 साल का लड़का लड़की का दोस्त था। वह उससे मिलने गई थी। बाकी तीन आरोपी...