चंदौली, मार्च 17 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बहेरी में ग्रामीण जलनिकासी और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की सड़क पर घरों का गंदा पानी बह रहा है। जिससे सड़क से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी से उठती दुर्गंध से लोगों का घरों में जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण और सफाई की मांग की है। चेताया है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। बहेरी गांव के ग्रामीण गुड्डू बिंद, पंकज का कहना है कि जलनिकासी नहीं होने से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी से दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है।गांव के राकेश, बबलू राम, आकाश यादव, संजय यादव का कहना है कि हम लोगों ने इ...