चाईबासा, सितम्बर 29 -- गुवा, संवाददाता। छोटानागरा-मनोहरपुर मुख्य मार्ग चुर्गी गांव के समीप झामुमो के जिला उपाध्यक्ष के वाहन से एक बाइक की टक्कर का मामला प्रकाश में आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक मनोहरपुर से छोटानागरा बाजार जा रहा था। उसी दौरान चुरगी गांव के समीप झामुमो नेता की गाड़ी सामने से आ टकराई और युवक अपनी बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.