बहराइच, मई 13 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के तीन थानों के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई। मृतक का पौत्र घायल हो गया। उधर बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में घायल वहां से बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हरदी थाने के पूरे सीताराम निवासी गंगाराम (65) पुत्र भगौती व उनका पौत्र अरूण (9) खेत से घर आते समय मंगलवार शाम पांच बजे बहराइच सीतापुर हाईवे के पटरी किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अरूण को आंशिक चोटे आ गई। चालक ने फरार होने की कोशिश पर ग्रामीणों ने घेर कर उसे पकड़ लिया। अरूण को इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया। जबकि गंगाराम की हालत नाजुक बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्...