लखनऊ, अक्टूबर 16 -- सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ रही है। तेज रफ्तार, हेलमेट नहीं पहनना और सीट बेल्ट लगाने में लापरवाही सड़क हादसों में मौत की बड़ी वजह बन रही है। सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा युवा हैं। विश्व ट्रॉमा दिवस पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वर्ष 2024 की रिपोर्ट पेश की। जिसमें देश में 487707 सड़क हादसे हुए। इनमें 177175 लोगों की मौत हुई। 471441 लोग घायल हुए। यानी औसतन हर घंटे करीब 20 लोगों की जान गई। वर्ष 2023 के मुकाबले दुर्घटनाओं में 1.5 फीसदी और मौतों में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। करीब 70 फीसदी हादसों में तेज रफ्तार की भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दुर...